{"_id":"5a035bc94f1c1b78548bbb59","slug":"101510169545-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गिरोह का भंडाफोड़
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने तीन चोरों को धर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी। जम्मू पुंछ हाईवे स्थित शहर के चिंगस, कल्लर, चटयाड़, दलोगड़ा, मुरादपूर व बथूनी आदि इलाकों में पिछले काफी समय से सक्रिय चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने तीन चोरों को दबोच लिया है।
एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार पुलिस को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि जम्मू पुंछ हाईवे के इन इलाकों में कुछ चोर रात के समय दुकानों और गाड़ियों के ताले तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर जसवंत सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर चोरी की गुत्थियां सुलझाने का जिम्मा दिया। पुलिस ने एक जाल फैलाया व मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को जब चोर एक दुकान में सेंध लगाने वाले थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एसएसपी के अनुसार एसएचओ राजोरी अजय सिंह और चौकी प्रभारी मोहम्मद फरीद की टीम ने रात को उक्त क्षेत्र में नाका लगाया तो पाया कि कुछ युवक एक दुकान का ताला तोड़ चोरी करने के प्रयास में जुटे हैं। वहीं, पुलिस ने तीन चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों जहीर अब्बास निवासी ढगानी, अजहर फारूक निवासी फतेहपूर और तारिक अजीज निवासी ढगानी को गिरफ्तार कर उनसे कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कुछ दिन पहले चटयाड़ इलाके में चोरी की वारदात को इन्हीं तीनों ने अंजाम दिया था। वहीं, एसएसपी ने तीनों चोरों की कार्यप्रणाली बारे जानकारी देते हुए बताया कि तीनों रात के अंधेरे में इन क्षेत्रों में घूमा करते थे। मौका मिलते ही सूनी दुकानों व गाड़ियों को निशाना बना कर रफूचक्कर हो जाते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन