फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   मुख्य सचिव ने की यात्रा प्रबंधों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की यात्रा प्रबंधों की समीक्षा

Wed, 21 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने की यात्रा प्रबंधों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक इंतजाम को पुख्ता बनाया जा रहा है। शिव भक्तों की सुरक्षा और अन्य सहूलतों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया है। सिविल सचिवालय श्रीनगर में मुख्य सचिव बीबी व्यास ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने सुरक्षा सहित अन्य एजेंसियों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने पर जोर दिया। शिनाख्त किए गए विभिन्न स्थलों पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। पुलिस और सीआरपीएफ का रामबन व बनिहाल और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित होगा। एसपी रामबन को यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके लिए आनलाइन निगरानी ग्रुप काम करेंगे। यात्रा को सामान्य रूप से बहाल रखने के लिए सभी उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने जिला उपायुक्त अनंतनाग और गांदरबल को बुधवार को कैंप साइट पर जाकर यात्रा प्रबंधों का जायजा लेने को कहा। उन्होंने कैंप निदेशकों को यात्रा प्रबंधन को सुनिश्चित बनाने को कहा। इसके लिए यात्रा की कार्यप्रणाली की निगरानी की जाएगी। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार शिविर को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया है। शिविर के आसपास कई सुरक्षा पोस्ट स्थापित की गई हैं, जिससे यात्रा के दौरान कोई भी अजनबी भीतर नहीं आ सकेगा। यात्रा के लिए देशभर से साधु संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। पुरानी मंडी जम्मू स्थित श्री राम मंदिर में साधु संतों का मुख्य पड़ाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed