{"_id":"633fe9a2665a17784733e14e","slug":"youth-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-cutter-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: जयपुर में कटर से गला रेतकर युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: जयपुर में कटर से गला रेतकर युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 07 Oct 2022 02:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:26 PM IST
सार
राजस्थान में जयपुर के हसनपुरा इलाके के शांतिनगर स्थित मजदूर मार्ग पर निर्माणधीन मकान में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के सदर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के ऊपरी मंजिल पर कमरे में युवक की गला रेती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मजदूरों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। इसके बाद मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मकान में लाश पड़ी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस साइट पर काम करने वाले मजदूरों और आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा के मुताबिक, शांतिनगर में एक निर्माणाधीन मकान में युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थर काटने वाले कटर से गला रेतकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस को घटनास्थल पर संघर्ष के किसी भी तरह के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। ऐसे में किसी जानकार द्वारा ही युवक की हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर दो से तीन लोगों के पैरों के निशान भी पाए गए हैं। ऐसे में हत्या की इस पूरी वारदात में दो-तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मृतक की शिनाख्त होने के बाद हत्यारों तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो सकेगा। वहीं, हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोगों की भारी भीड़ निर्माणाधीन मकान के बाहर जमा हो गई, जिन्हें पुलिस ने समझाइश कर वहां से वापस भेजा।