{"_id":"594a5c494f1c1b950f8b471a","slug":"yoga-in-rajasthan-dgp-and-other-officers-and-employees-did-like-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में पुलिस का योगासन: इस मुद्रा में नजर आए डीजीपी, अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में पुलिस का योगासन: इस मुद्रा में नजर आए डीजीपी, अधिकारी व कर्मचारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी मनोज भट्ट, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रदेश के पुलिस महकमे में योगासन हुआ। डीजीपी से लेकर कांस्टेबल ने योगाभ्यास किया।
लालकोठी, ज्योति नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी मनोज भट्ट, एडीजी सुनील मेहरोत्रा, एडीजी एनआरके.रेड्डी व पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस मुख्यालय एस.परिमाला, पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (सीबी) किशन सहाय समेत अन्य उच्चाधिकारियोंं व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
योग विशेषज्ञ डा. शिवरतन मीणा के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गर्दन व्यायाम, कटि, घुटना योगासन के अलावा ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तासन, अर्द्ध चक्रासन एवं त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, शशांक आसन का अभ्यास करवाया। भद्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, शशांक वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मक्रासन, सेतुबंधासन, पवन मुुक्तासन, शवासन, कपालभाती क्रिया, प्राणायाम में नारी शोधन, ब्राहमरी, शांभवी मुद्रा में ध्यान, संकल्प, शांतिपाठ किया।

जयपुर पुलिस लाइन तथा राजस्थान पुलिस अकादमी में योग दिवस मनाया
राजस्थान में पुलिस का योगासन
- फोटो : Vishnu Sharma
इस अवसर पर डीजीपी मनोज भट्ट ने कहा कि योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अन्दर ताजगी पैदा करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग अवसाद, थकान, चिंता संबंधी विकार और तनाव को कम करने में सहायक है। योग शरीर एवं मन के निर्माण की ऐसी प्रक्रिया है, जो समृद्ध और परिपूर्ण जीवन की उन्नति का मार्ग है।
इसी तरह, पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर संजय अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों कर्मचारियों, जयपुर पुलिस लाइन तथा राजस्थान पुलिस अकादमी के ग्राउंड में भव्य तरीके से योग दिवस मनाया गया। जिनमें एडीजी बीएल सोनी, डायरेक्टर राजीव दासोत समेत सैंकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।