{"_id":"59563a894f1c1b844a8b4822","slug":"women-s-commission-takes-legal-action-against-illegal-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहिता का गर्भपात करने के मामले में महिला आयोग ने लिया प्रसंज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविवाहिता का गर्भपात करने के मामले में महिला आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में गंज स्थित मलिक अस्पताल में अविवाहित युवती का अवैध रूप से गर्भपात करवाने के मामले में राज्य महिला आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्षा सुमन शर्मा ने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ को निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि इस मामले से उन्हें आघात लगा है। इसके दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ से बात की और अजमेर के मलिक अस्पताल में अवैध गर्भपात करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने को कहा है। साथ ही, प्रदेश के सभी निजी जनाना अस्पतालों का भी रिकाॅर्ड खंगालकर जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कमेटी का गठन भी कर दिया गया है, कमेटी जल्द से जल्द जांच करेगी।
मामले में जिला कलक्टर गौरव गोयल को भी अपने स्तर पर जांच करवाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, गंज थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां मलिक अस्पताल में मिले भ्रूण का जेएलएन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सक दंपती की भी तलाश की जा रही है।