{"_id":"58e0c9d14f1c1b3a465b3edf","slug":"weather-report-april-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज का सितम राजस्थान में टूट गए वर्षों पुराने रिकॉर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज का सितम राजस्थान में टूट गए वर्षों पुराने रिकॉर्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सूरज सितम जारी है। गरमी के रिकॉर्ड टूट रहे है। कोटा में अप्रैल के पहले ही दिन पारे ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा तो उदयपुर संभाग मार्च पिछले 21 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा।
कोटा में अप्रैल के पहले दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा रहा। 2007 में यहां का तापमान 39.8 ही अधिकतम दर्ज हुआ था। उदयपुर संभाग की बात करें तो यहां भी मार्च का महीना पिछले 21 सालों में सर्वाधिक गरम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1996 में यहां 28 मार्च को अधिकतम 42 डिग्री तापमान था, जबकि इस बार तो मार्च के अंत में ही प्रतापगढ़ का तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। वहीं, उदयपुर शहर में पिछले 10 दिन में पारे में 10 डिग्री का उछाल आया है।
रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा ही रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर के फलौदी में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तो चूरू में भी 43 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, अजमेर में 40.4, कोटा 41.8, उदयपुर में 41, गंगानगर में 38.4, भीलवाड़ा में 40.2, पिलानी में 41.3, सवाईमाधोपुर में 43 और जोधपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।