{"_id":"58e601aa4f1c1b4a3e5b7dbe","slug":"weather-news-about-jaipur-shriganganagar-hanumangarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में धूलभरी हवाएं, गंगानगर—हनुमानगढ़ में ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में धूलभरी हवाएं, गंगानगर—हनुमानगढ़ में ओले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीगंगानगर के एक खेत में ओलों के बाद आड़ी फसल
प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। श्रीगंगानगर—हनुमानगढ़ में ओले गिरने के साथ ही बारिश हुई। राजधानी में धूलभरी हवाओं ने तेज गर्मी से राहत दी।
श्रीगंगानगर जिले में श्रीकेसरीसिंहपुर व श्रीकरणपुर और हनुमानगढ़ के टिब्बी व संगरिया में हुई बारिश—ओलों ने मौसम को सुहावना कर दिया। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, ओले गिरने से खेतों में पकी हुई फसल आड़ी गिर गई और कटी फसल के भीगने से नुकसान होने की आशंका भी बनी है। किसानों का कहना है कि कटी फसल गीली होने से उसमें सड़ने का खतरा मंडराने लगता है।
इधर, जयपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री से घटकर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दो दिन से चली धूलभरी हवाओं ने वाहन चालकों को परेशान कर दिया। घरों में भी महिलाएं दिनभर धूल साफ करती दिखी। हालांकि, इस दौरान यहां तेज गर्मी से कुछ राहत दिखी।