फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Unique wedding in 15 minutes, breakfast of tea biscuit to Baramati

15 मिनट में हुई अनोखी शादी, बारातियों को चाय बिस्किट का नाश्ता

Sun, 23 Jul 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Unique wedding in 15 minutes, breakfast of tea biscuit to Baramati
साधारण माहौल में हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
न बारात का धूमधड़ाका, न बैंड बाजों का शोर... शहर में एक ऐसी ही शादी चर्चा का केंद्र बन गई। कई घंटों तक चलने वाली शादी पंद्रह मिनट में पूरी हो गई।
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी जयपुर में शनिवार को ऐसी ही एक अनोखी शादी हुई। लोहामंडी रोड नं. 14 पर हुई इस शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। संत रामपाल के नाम दान केंद्र पर यह शादी सम्पन्न हुई। शादी में रजत कटियार और पूजा पटेल परिणय सूत्र में बंधे। दोनों ने सादगी से शादी करने का फैसला लिया और अपने गुरू की प्रेरणा को अपनाते हुए साधारण शादी की। शादी में दोनों परिवारों से गिनती की लोग शामिल हुए।


शादी में दूल्हा दुल्हन भी सादा कपड़ों में मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह के महंगे और शादी के कपड़े नहीं पहन रखे थे। इसके अलावा विवाह में नशीले पदार्थों से दूर रहने का भी संकल्प लिया गया। शादी में किसी तरह के तंबाकू या नशे आदि को लाने की स्वीकृति नहीं थी। खाना के जगह नाश्ता हुआ और वह भी चाय-बिस्किट का। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed