फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two Pak spies arrested in Rajasthan before independence day

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस से पहले दो जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी

Sun, 14 Aug 2022 03:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 14 Aug 2022 03:28 PM IST
सार

एक जासूस जयपुर और दूसरा भीलवाड़ा का रहने वाला है। दोनों आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर को सेना की जानकारी और सिम उपलब्ध करवाते थे। जिसके बदले वो मोटी रकम ले रहे थे। वहीं एक हैंडलर को पाकिस्तान जाने का ऑफर भी दिया गया था।

विज्ञापन
two Pak spies arrested in Rajasthan before independence day
गिरफ्तार जासूस - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान पुलिस की खुफिया एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ने पाकिस्तानी हैंडलर को कई कंपनियों के सिम कार्ड मुहैया कराए थे। वहीं दूसरा सेना की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजता था।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान भीलवाड़ा निवासी नारायण लाल गदरी (27 साल) और जयपुर कुलदीप शेखावत (24 साल) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नारायण लाल गदरी पाकिस्तानी हैंडलरों को कई कंपनियों के सिम उपलब्ध करवाता था। जिनका इस्तेमाल पाकिस्तानी हैंडलर सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए करते थे।

विज्ञापन


वहीं कुलदीप शेखावत पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था। वह सेना के जवानों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करता था। फिर उनके गोपनीय सूचना हासिल करता था। दोनों आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर से जासूसी करने के लिए मोटी रकम ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक लिंक से व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ा
आरोपी नारायण लाल ने पूछताछ में बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा हुआ है। पहले वह कुल्फी बेचने, बकरी पालने और गाड़ी चलाने के लिए काम करता था। एक दिन उसे फेसबुक पर एक लिंक मिला। जिसके जरिए वह एक व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ गया। उस ग्रुप में अश्लील सामग्री शेयर की जाती थी। व्हाट्सअप ग्रुप में पाकिस्तान सहित कई देशों के नागरिक जुड़े हुए थे। 

नारायण लाल का कहना है कि उसने व्हाट्सअप ग्रुप छोड़ दिया था लेकिन एक दिन उसे एक पाकिस्तानी नंबर से कॉल आया। जिसने अपना नाम अनिल बताया। उसने नारायण लाल से ग्रुप छोड़ने का कारण पूछा। जिसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी।

पाकिस्तान जाने का मिला ऑफर
आरोपी नारायण लाल ने बताया कि अनिल ने उसे पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव साहिल से मिलवाया। जिसने उसे अपने साथ पाकिस्तान चलने को कहा। साहिल ने पूरा खर्च और डॉक्यूमेंट्स बनाने की भी बात कही। जिसके बाद नारायण लाल ने अपनी आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि की जानकारी साझा कर दी।

पांच सिम खरीदकर दिए पाकिस्तानी हैंडलर को
नारायण लाल का कहना है कि अनिल और साहिल ने उससे दो सिम कार्ड खरीदवाए। उसने पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के बताए पते पर दोनों सिम भेज दी। इसके बाद उसने तीन और सिम खरीद कर भेजी। जिसके बदले नारायण लाल को पांच हजार रुपये दिए गए।


शॉपिंग स्पेस की रेकी भी की
नारायणलाल को मिलिट्री एरिया में घुसने, सेना के जवानों से दोस्ती करने, सैन्य ठिकानों के फोटो और वीडियो भेजने के लिए कहा गया। यहां तक की कन्हैयालाल की वीडियो देखने के लिए भी कहा गया। उसे उदयपुर छावनी से सटे शॉपिंग स्पेस की रेकी भी करवाया गया। वहीं के एक दुकान की लोकेशन नारायण लाल ने गुगल मैप के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed