फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   triple talaq case in sikar

तीन तलाक: कागज के टुकड़े पर लिखा तलाक-तलाक-तलाक और छोड़ दिया

Tue, 25 Apr 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
triple talaq case in sikar
तीन तलाक केस सीकर में।
तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नया मामला सीकर में सामने आया जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा जनसुनवाई के लिए पहुंची। एक मुस्लिम का दर्द सुनकर सुमन शर्मा ने भी कह दिया कि औरतों को क्या खेल समझ रखा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहपुर से आयी रेश्मा ने बताया आयोग अध्यक्ष को आपबीती सुनाते हुए कहा कि वर्ष 2015 में उसकी शादी शौहर आरीफ के साथ हुई थी। लेकिन वर्ष 2016 में उसके पति ने एक कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिख दिया और उससे अलग हो गया। रेश्मा ने बताया कि उसका पति उसे उसके रिश्तेदारों के घर रखता है। रेश्मा ने बताया कि आरीफ ने कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिखने के अतिरिक्त उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक भी बोला और उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


रेश्मा की बात सुनने के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने जिला कलक्टर व एसपी को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि आरीफ इस मामले में जयपुर में पेश हो। जनसुनवाई के दौरान रेश्मा के जेठ अब्दुल सलाम अपने भाई का पक्ष रखने के लिए मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाम से जब आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने पक्ष पूछा तो उसने एक कागज दिखाते हुए कहा कि यह तलाकनामा है। इसे देखते हुए आयोग अध्यक्ष ने नाराजागी जताते हुए कहा कि औरतों को क्या खेल समझ रखा है। शर्मा ने कहा कि यह कौनसा काननू है और एेसे तलाक नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed