फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teen talaq

तमंचे के बल पर प्रेमी ने शौहर से दिलवाया तीन तलाक

Sun, 21 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
teen talaq
तीन तलाक
 बीवी की विदाई कराने के लिए ससुराल गए शौहर को तमंचे के बल पर धमकाते हुए विवाहिता के कथित प्रेमी ने तीन तलाक दिला दिया। शौहर जान बचाकर ससुराल से भागा। पुलिस से शिकायत पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब शौहर ने प्रेमी पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई निवासी शहजाद पुत्र अब्दुल मजीद की शादी 6 साल पहले रानीगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद उसका गौना आया। तीन दिन रहने के बाद दुल्हन को मायके विदा कर दिया गया। दस दिन बाद उसे फिर विदा कराकर शहजाद के परिजन ले आए। कई माह तक रहने के बाद मायके वाले उसे विदा कराकर ले गए। इस बीच कई बार बुलाने के बावजूद पारिवारिक मतभेदों के कारण पत्नी ससुराल नहीं आई। इसके बाद बीवी को विदा कराने के लिए वह 25 अप्रैल को ससुराल पहुंचा। शहजाद का आरोप है कि बीवी को विदा कराने की बात चल ही रही थी कि गांव का एक युवक घर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


खुद को उसकी पत्नी का प्रेमी बताते हुए कहा कि अब वह तुम्हारे साथ नहीं जाएगी। विरोध करने पर वह धमकाने लगा। उसके साथी ने तमंचा निकाल लिया। जबरन उसे तीन तलाक बोलने का दबाव बनाने लगे। उसकी बीवी ने भी पड़ोसी युवक का विरोध नहीं किया। सामने मौत का सामान देख वह भयभीत हो गया। जान संकट में देख शहजाद ने बीवी को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद किसी तरह वहां से भागा। इस घटना से वह सहमा रहा। कई दिनों बाद उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। रानीगंज एसओ का कहना है कि इस तरह का कोई प्रकरण उनके सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed