{"_id":"6ac513639d79412a2a04830b","slug":"jaipur-png-gas-price-hike-torrent-new-rate-53-50-rupees-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: आज रात 12 बजे से महंगी होगी पीएनजी गैस, 50 हजार परिवारों की रसोई का बजट बढ़ेगा; जानें नई दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: आज रात 12 बजे से महंगी होगी पीएनजी गैस, 50 हजार परिवारों की रसोई का बजट बढ़ेगा; जानें नई दर
Tue, 06 Oct 2026 08:58 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:58 PM IST
सार
जयपुर में पाइपलाइन से मिलने वाली घरेलू पीएनजी आज रात 12 बजे के बाद महंगी हो जाएगी। टोरेंट कंपनी ने पीएनजी की मूल दर 47.91 रुपये से बढ़ाकर 49.77 रुपये प्रति एससीएम कर दी है, जिसके बाद टैक्स समेत उपभोक्ताओं को 53.50 रुपये प्रति एससीएम भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
gas pipeline PNG
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
जयपुर शहर में पाइप लाइन के माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक रसोई गैस (पीएनजी) आज रात से महंगी हो जाएगी। गैस आपूर्ति करने वाली टोरेंट कंपनी ने घरेलू उपयोग की प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। कंपनी द्वारा बढ़ाई गई यह नई दरें आज रात 12:00 बजे के बाद से पूरी तरह लागू कर दी जाएंगी। इस फैसले के कारण शहर के हजारों उपभोक्ता परिवारों के मासिक रसोई बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।
नई दरों का गणित
टोरेंट कंपनी की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, पीएनजी की मूल दर को 47.91 रुपये प्रति एससीएम के बजाय अब 49.77 रुपये प्रति एससीएम कर दिया गया है। टैक्स या कर जोड़ने के पश्चात उपभोक्ताओं को अब पीएनजी 53.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की दर से मिलेगी। वर्तमान में जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 50,000 घरों में पाइप लाइन के जरिये घरेलू उपयोग की नेचुरल गैस की नियमित आपूर्ति की जा रही है। इन सभी उपभोक्ता परिवारों को अब गैस इस्तेमाल के लिए पहले से अधिक राशि चुकानी होगी।
ये भी पढ़ें- उदयपुर में महिला की मौत पर बवाल: 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़ा साहू समाज; दी ये बड़ी चेतावनी
विज्ञापन
मई में भी हुई थी बढ़ोतरी
टोरेंट कंपनी ने इससे पहले मई के महीने में भी पीएनजी की कीमतों में वृद्धि की थी। मई में भी कंपनी की तरफ से प्रति एससीएम गैस दर में करीब दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। केवल कुछ ही महीनों के अंतराल के भीतर लगातार दोबारा हुई इस मूल्य वृद्धि से उपभोक्ता वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।