{"_id":"5975b7404f1c1b6e578b487b","slug":"trains-affected-in-rajasthan-due-to-heavy-rainfall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में भारी बारिश के कारण ये ट्रेनें हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में भारी बारिश के कारण ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भारी बारिश का असर रेलसेवाओं पर भी पड़ा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भारी बारिश के मद्देनजर कुछ रेलगाड़ियों के संचालन को आंशिक रद्द कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर मंडल के भीलड़ी-समदड़ी रेलखंड के मध्य भारी बारिश के कारण ट्रेक के नीचे पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 74837, जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा आज जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।ऐसे ही गाड़ी संख्या 74838, पालनपुर-जोधपुर रेलसेवा कल मंगलवार को पालनपुर से रद्द की जा रही है।

इन ट्रेनों के बदले मार्ग
डेमो इमेज
रेलवे सूत्रों के अनुसार गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर 24 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया भीलड़ी-पालनपुर-मारवाड़ जं.-लूणी के रास्ते संचालित की जाएगी।
ऐसे ही बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12489, बीकानेर-दादर एक्सप्रेस मंगलवार को परिवर्तित मार्ग वाया लूणी-मारवाड़ जंक्शन पालनपुर होकर संचालित होगी।
ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
जोधपुर-भीलड़ी रेलसेवा को 24 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा जालौर तक संचालित की जाएगी यानि यह रेलसेवा जालौर-भीलड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी वहीं 24 जुलाई को ही भीलड़ी से चलने वाली ट्रेन जालौर से संचालित की जाएगी और ये रेलसेवा भी भीलड़ी-जालौर के मध्य आंशिक रद्द रहेंगी। ऐसे ही भीलड़ी से चलने वाली गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी-जोधपुर पैसेंजर मंगलवार को जालौर से संचालित की जाएगी यानि की यह रेलसेवा भीलड़ी-जालौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।