{"_id":"59b13aed4f1c1bfa7f8b4b4f","slug":"telangana-house-at-khwaja-dargah-will-cost-rs-15-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्वाजा दरगाह में बनेगा 15 करोड़ की लागत से तेलंगाना हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्वाजा दरगाह में बनेगा 15 करोड़ की लागत से तेलंगाना हाउस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
ख्वाजा दरगाह में पहुंचे तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में आज तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने हाजिरी दी। उन्होंने ख्वाजा साहब की बारगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी।
अजमेर स्थित दरगाह में जियारत के बाद तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने मीडिया को बताया कि तेलंगाना सीएम की मन्नत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में कबूल हुई थी उसी का नजराना पेश करने के लिए ख्वाजा के दरबार पर आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तेलंगाना सीएम की ख्वाहिश है कि अजमेर में 15 करोड़ की लागत से तेलंगाना हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान और दरगाह कमेटी के नुमाइंदों, खादिमों से भी सम्पर्क किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने दरगाह दीवान आबेदीन से भी मुलाकात की और तेलंगाना हाउस बनाने को लेकर चर्चा की।