{"_id":"594a431e4f1c1b30048b45d3","slug":"superstition-in-jodhpur-and-bikaner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात में सोती महिलाओं के बाल काट ले जाता है कोई, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में सोती महिलाओं के बाल काट ले जाता है कोई, लोगों में दहशत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर के बाद अब जोधपुर में भी लोगों में एक अजीब सा खौफ दिखने लगा है। इसका कारण यहां रात में सोती महिलाओं के बाल काट ले जाने की घटनाएं हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा तंत्र-मंत्र करने के लिए किया जा रहा है।
ताजा मामला, जोधपुर के फलौदी से जुड़ा हुआ है जहां मंगलवार आधी रात को मलार रोड पुलिया के पास रहने वाले मेघवाल परिवार की बच्ची के कोई बाल काट ले गया। परिजनों के मुताबिक आधी रात को उनकी 13 वर्षीय बच्ची संतु की रोने की आवाज आई। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि कोई उसके बाल काट रहा है।
इसके बाद से बच्ची की तबीयत खराब है वहीं, मां गवरी देवी काफी डरी हुई है। परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि लड़की की नाभी पर भी त्रिशुल और चोट के निशान है। उधर, शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की के बाल कटे हुए हैं।

बाल ही नहीं कान भी काटने का किया प्रयास
बीकानेर में महिला पेट पर निशान दिखाते हुए
पुलिस की ओर से संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित पुलिस के कब्जे में होगा। इसी तरह की घटनाए चिमाणा, चाखू, रियां और बेदू गांव में भी सामने आई है। बेदू के उनावड़ा गांव में रामूराम जाट की पत्नी मैना देवी के बाल किसी ने काट दिए।
वहीं, देवलीजाल (जाम्बा) ढाणी में रहने वाले सुनील के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रात के समय नींद में कान काटने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है।
इससे पहले बीकानेर में भी पिछले एक महीने से ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां जिले के नोखा, राइसर, नापासर, गिगाला, बीठनोक, हिंयादेसर, बज्जू सहित अनेक गांवों में अफवाह चल रही है कि रात में नींद के दौरान कोई व्यक्ति महिलाओं और लड़कियों के बाल-नाखून काट रहा है।
साथ ही, पेट पर कई प्रकार के निशान बनाने की बातें भी सामने आई। इसके बाद यहां ग्रामीणों में इतना खौफ है कि लोग घर पर तंत्र-मंत्र करवा रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

डरे हुए गांववालों को रात को लगाना पड़ रहा है पहरा
तंत्र-मंत्र
नोखा तहसील के हिंयादेसर गांव के पप्पुराम जाट ने बताया कि 12 जून को घर की छत्त पर उसकी पत्नी अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। रात करीब 1 बजे एक महिला ने मेरी पत्नी के बाल काट लिए। जब पत्नी ने शोर मचाया तो महिला कहीं गायब हो गई।
इसके बाद में जब पत्नी ने नवजात बच्ची को देखा तो उसके मुंह पर पीला रंग लगा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही सरपंच विजयराम सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इससे पहले 6 जून को मैनसर गांव के राजूराम नायक के घर में भी यह घटना सामने आई थी। इसके बाद से लोग रात में पहरा लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें सामने आई हैं कि बाहरी राज्यों से करीब 78-80 लोग बीकानेर आए हुए हैं। जो दिन में लोहा-प्लास्टिक आइटम बेचने के बहाने ये पता लगाते हैं किस घर में कितने लोग हैं। इसके बाद रात में घरों में पहुंचकर बाल काटकर तंत्र-मंत्र के बहाने वश में करने की कोशिश कर रहे हैं।