फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RSS Leader Indresh Kumar statement on Mahatma Gandhi and parittion

Rajasthan: आरएसएस प्रचारक ने कहा-बापू की भूल से हुआ विभाजन, नेहरू-जिन्ना को एडीसी न बनाते तो बंटवारा नहीं होता

Sun, 14 Aug 2022 11:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 14 Aug 2022 11:35 AM IST
सार

आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने महात्मा गांधी को बंटवारे का जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस को गलत बताने वाले पर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन
RSS Leader Indresh Kumar statement on Mahatma Gandhi and parittion
आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश कुमार - फोटो : Social Media

विस्तार

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि अगर महात्मा गांधी अंग्रेजों से वार्ता के लिए जवाहर लाल नेहरू और जिन्ना को अपना एडीसी नहीं चुनते तो बंटवारा नहीं होता। गांधी के इस फैसले से देश का बंटवारा हुआ है।

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार जयपुर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांधी के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि नेहरू और जिन्ना को चुनना महात्मा गांधी की गलती थी। दोनों के बजाय बापू सरदार पटेल, सुभाष और महर्षि अरविंदो को एडीसी चुन लेते तो भारत का विभाजन नहीं होता। बापू की छोटी सी भूल ने देश के दो टुकड़े कर दिए।

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने आरएसएस को गलत बताने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जो भी आरएसएस को गाली देते हैं, उनको ये फैशन लगता है। उनके लिए प्रभु से प्रार्थना है कि उनको इस नशीले फैशन से मुक्त करे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में जयपुर में रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष्य में भाई-बहन दिवस समारोह मनाया। जिसमें देश भर से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं, हजारों महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा, सजग, सबल और सशक्त भारत के लिए महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण जरूरी है। 



भारत पर कब्जा करने के लिए बढ़ा रहे जनसंख्या
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में 80 -90 करोड़ आबादी होनी चाहिए लेकिन जनसंख्या बढ़कर 135 करोड़ हो गई है। कुछ लोग वोट को भारत पर कब्जा करने का माध्यम मान कर जनसंख्या बढ़ा रहे हैं। अब वक्त आ गया है बेरोजगारी, दंगों, हिंसा वाला भारत नहीं चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed