{"_id":"595906f24f1c1b8e548b46f9","slug":"road-accident-in-sikar-one-die-and-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 6 घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
रींगस-सीकर मार्ग पर बावड़ी बस स्टैंड के पास आज जयपुर से हनुमानगढ़ जा रही बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर से हनुमानगढ़ जा रही रोडवेज बस की बावड़ी बस स्टैंड के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें बस में सवार रूबी पत्नी संजय गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से दो जनों को जयपुर रैफर किया गया है। मृतका रूबी देवी, राजगढ़ जिला चुरू में गोस्वामी की ढाणी की रहने वाली थी। वह जयपुर से अपने दो बच्चों के साथ राजगढ़ जा रही थी।
पुलिस ने मृतका रूबी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि बस और ट्रक दोनों जयपुर से सीकर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने साइड लेकर ढाबा पर खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन अचानक ड्राइवर ने ट्रक को वापस सड़क की तरफ कर दिया। इसके चलते बस उससे टकरा गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।