{"_id":"6309f2d47806ff109e2e1ac1","slug":"rajasthan-student-union-election-result-nirmal-chaudhary-won-post-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Result: निर्मल चौधरी बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, तीन बार से निर्दलीय का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election Result: निर्मल चौधरी बने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, तीन बार से निर्दलीय का कब्जा
Sat, 27 Aug 2022 04:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Aug 2022 04:03 PM IST
सार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्मल चौधरी चुनाव जीत चुके हैं। निर्मल चौधरी करीब 13 सौ से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं। महासचिव पद पर NSUI के संजय ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
निर्मल चौधरी चुनाव जीते
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान यूनिवर्सिटी से निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी ने छात्रसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। विजेता की घोषणा होते ही निर्मल चौधरी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर खड़े छात्र-छात्राओं ने निर्मल चौधरी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं, निहारिका जोरवाल दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं, तीसरे नंबर पर NSUI की उम्मीदवार रितु बराला औऱ चौथे नंबर पर ABVP के नरेंद्र यादव रहे। निर्मल चौधरी ने ABVP और NSUI को पीछे छोड़कर अपनी शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बता दें, मतगणना के दौरान NSUI की बागी और निर्दलीय उम्मीदवार निहारिका जोरवाल सबसे आगे चल रही थीं। लेकिन लगभग दो बजे के बाद मतगणना के रुझान निर्मल चौधरी के पक्ष में जाते हुए दिखाई दिए। निर्मल चौधरी को 4,050 वोट मिले हैं, साथ ही उन्होंने 1500 वोटों से बढ़त बनाकर जीत हासिल की है। यूनिवर्सिटी के बाहर भारी संख्या में निहारिका और निर्मल के समर्थक जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय में 48.39 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 20,770 में से 10,050 वोटर्स ने वोट डाले हैं। शोध छात्र प्रतिनिधि में 830 में से 585 ने मताधिकार का प्रयोग किया। महारानी कॉलेज में 4940 में से 1689 ने वोट डाले। राजस्थान कॉलेज में 3336 में से 1939 वोट डाले। पूरे प्रदेश के 15 विश्वविद्यालयों के लिए 452 कॉलेज के मतदाताओं ने भाग लिया। इसमें करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ चुनाव के लिए वोट किया।
विज्ञापन