{"_id":"5a89160e4f1c1b4f588b931e","slug":"rajasthan-sikar-many-labour-died-after-a-drilling-truck-collided-with-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यूं आई 4 जनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यूं आई 4 जनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइपास पर एक ट्रक के सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 4 जनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना इलाके में आज सुबह हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बाइपास पर बोरिंग के लिए खुदाई करने वाले ट्रक के सामने एक बाइक आ गई और फिर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे इस ट्रक में बैठे 3 मजूदर तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक मजदूर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। सभी चारों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। हादसे के बाद इन सभी को कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, इस हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन
इन लोगों ने गंवाई जान
हादसे की शिकार बाइक
हादसे में बोरिंग खुदाई का काम करने वाले मजदूर छत्तीसगढ़ के रतिराम, दिनेश, मसुराम थे जबकि और उनका एक साथी घायल हो गया था। चारों मजदूरों को कपिल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार भगवानपुरा निवासी सुदेश जाट की भी मौत हो गई। मृतकों के शवों को कपिल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।