फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan politics Sachin Pilot may meet Sonia Gandhi today

Politics: राजनीतिक गहमागहमी के बीच आज सोनिया से मिल सकते हैं पायलट, सीएम गहलोत का पद छोड़ना लगभग तय!

Fri, 23 Sep 2022 08:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Sep 2022 08:12 AM IST
सार

राजस्थान में सीएम पद पर कौन होगा, इसे लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। अफवाहों का बाजार भी गर्म है। इन सबके बीच आज यानी शुक्रवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan politics Sachin Pilot may meet Sonia Gandhi today
सचिन पायलट और सोनिया गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ना होगा, ये अब लगभग साफ हो चुका है। ऐसे में गहलोत के बाद अब राजस्थान में सीएम पद के स्वभाविक उम्मीदवार और गांधी परिवार की पहली पसंद सचिन पायलट बताए जा रहे हैं। कैसे कमान शिफ्ट होगी, क्या पायलट पर ही दांव लगेगा? इन्हीं सब सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है। इन्हीं सवालों के बीच आज पायलट आलाकमान के दरबार में हाजिरी लगा सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पायलट कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च कर दिल्ली लौट आए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें गुरुवार को जयपुर लौटना था, लेकिन वे नहीं आए। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और उनसे आगे के निर्देश प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी में पलपल बदल रहे घटनाक्रम के बीच सोनिया गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। संभवत: इस मुलाकात में पायलट राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुरू हुई राजनीतिक उठापटक को लेकर सोनिया गांधी को ब्रीफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में जब भी सचिन पायलट का नाम मुख्यमंत्री के लिए चलता है तो उनके समर्थक प्रत्यक्ष या सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में कुछ समर्थकों की ओर से उत्साह में ऐसी पोस्ट भी कर दी जाती है, जिसका पायलट की छवि पर गलत असर पड़ता है।

 


ऐसे में पायलट कैंप के विधायक ने पायलट समर्थकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। गुजारिश की है कि सोशल प्लेटफॉर्म पर कोई अनर्गल कमेंट न करें। पायलट खेमे के विधायक वेद सोलंकी ने एक ऐसी ही अपील अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए पायलट समर्थकों से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed