फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Opinion of MLAs regarding CM face and factionalism

Rajasthan Politics: 'गुटबाजी खत्म हो तो रिपीट हो सकती है सरकार, सचिन पायलट को CM फेस देखना चाह रहे लोग'

Thu, 29 Dec 2022 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Dec 2022 06:55 PM IST
सार

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार को विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की। उनसे मिलने के बाद राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने जमकर अशोक गहलोत पर हमला बोला।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Opinion of MLAs regarding CM face and factionalism
कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा की गुरुवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर रायशुमारी बैठक हुई। राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने को लेकर भी चर्चा हुई और ज्यादातर नेताओं की केवल एक ही राय रही कि गुटबाजी खत्म हो जाए तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, प्रभारी रंधावा से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा, सचिन पायलट के सीएम फेस को लेकर मैं ही नहीं, सब लोग बात कर रहे हैं। बैरवा ने 25 तारीख की घटना का जिक्र करते हुए कहा, जिन लोगों ने ये किया, उनके अभी भी कंठ सूख रहे हैं। पता नहीं कब क्या हो जाए? मुझे सचिन पायलट का नाम लेने की कीमत चुकानी पड़ रही है। मैंने कहा था, पायलट एक योग्य व्यक्ति हैं, उनको भी कंसीडर करके मुख्यधारा में लाया जाए तो कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा ने कहा...
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस प्रभारी से मिलकर बाहर निकले कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा ने कहा कि पेपर गिरोह में शामिल लोगों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। कोई कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मलिंगा ने आगे कहा कि अगर यूपी में उनके घरों पर संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है तो फिर राजस्थान में क्यों नहीं? वहां पर भी एक सीएम के निर्देश पर काम होता है तो यहां पर क्यों नहीं हो सकता। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के सामने हारे हुए नेताओं ने अपना दुखड़ा सुनाया। शाहपुरा के मनीष यादव और खंडेला के सुभाष मिल ने कहा कि पार्टी की बैठकों और क्षेत्र में उनकी पूछ नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, सरकार बचाने के नाम पर क्षेत्र में लूट मचा रखी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसमें खत्म किया जा रहा है और निकाय स्तर के चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल रहे हैं।


वहीं आने वाले बजट को लेकर खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा, अभी तक कुछ तय नहीं है कब बजट पेश होगा। विधानसभा से अभी तक कोई लेटर नहीं आया। आलाकमान 2023 को देखकर आगे बढ़ रहे हैं, कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed