{"_id":"5a7561dd4f1c1ba0268b8045","slug":"rajasthan-kota-farmer-brutally-murdered-by-neighbours-in-itawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के विवाद में युवा किसान की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के विवाद में युवा किसान की धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:56 PM IST
किसान के शव के पास विलाप करते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में पानी देने को लेकर उपजे विवाद में एक युवा किसान की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी गई। घटना कोटा शहर के इटावा थाना क्षेत्र की है जहां झाड़ोल गांव में खेतों में पानी देने की मामूली सी बात को लेकर एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार रामनिवास गुर्जर 32 वर्ष पुत्र प्रभु लाल खेत पर पानी दे रहा था कि अलसुबह उसके पास के खेत मालिक 4 5 जने वहां पहुंच गए और रामनिवास से झगड़ा करने लगे। मामला इतना भड़क गया कि हमलावरों ने और धारदार हथियारों से किसान पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही इटावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इटावा थानाधिकारी संजय रॉयल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में भिजवाया गया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन