फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan kota- a missing girl found her family after six years in kota

'मरी' हुई बेटी लौट आई छह साल बाद, पहुंचते ही लगी मां के गले

Wed, 14 Feb 2018 06:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
rajasthan kota- a missing girl found her family after six years in kota
demo pic - फोटो : डेमो पिक

यह मां पिछले छह साल से अपनी बेटी को याद कर रोती रहती थी, लेकिन आज उसकी आंखों में खुशी के आंसू थे।  

विज्ञापन


जिस मां ने छह साल पहले जिस बेटी को मरा हुआ समझ लिया था, आज वहीं बेटी आंखों के सामने थी। वह भी जिंदा। मां की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। यह वाकया है कोटा का जहां घर छोड़कर आई नागपुर निवासी रिजवाना 'अपना घर' संस्थान की मदद से अपने परिजनों से वापस मिल पाई है।

दरअसल, 6 साल पहले रिजवाना किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। उस वक्त उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह कोटा में दर-दर की ठोकरें खा रही थीं। ऐसे में 'अपना घर'  संस्थान के सदस्यों उसे संस्थान में रखा और इलाज करवाया।

विज्ञापन

यकीन था बेटी जरूर मिलेगी

rajasthan kota- a missing girl found her family after six years in kota
मां को मिली बेटी - फोटो : अमर उजाला

संस्थान ने रिजवाना के घरवालों की तलाश की। जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता को इसकी सूचना दी।

वे लोग आज कोटा पहुंचे। मां जकिया बेटी को आंखों के सामने देख भावुक हो उठी। उसने बेटी को गले लगा लिए। वो खुशी के आंसू नहीं रोक पाई। रिजवाना को परिजनों ने मृत समझ लिया था, लेकिन मां को यकीन था कि उसकी बेटी जरूर वापस मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed