फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan hospital horror: Hands tied on oxygen support patient raped by ward boy narrates ordeal to husband

आईसीयू में रेप : ऑक्सीजन लगे होने के कारण नहीं मचा पाई शोर, पीड़िता ने सुबह पति को लिखकर बताई आपबीती

Wed, 17 Mar 2021 03:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 17 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan hospital horror: Hands tied on oxygen support patient raped by ward boy narrates ordeal to husband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जयपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के साथ बेहाशी की हालत में बलात्कार करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मी ने बलात्कार उस वक्त किया, जब सर्जरी के बाद महिला मरीज के मुंह पर ऑक्सीजन लगा हुआ था। इस दौरान महिला के हाथ भी बांध रखे थे। आरोपी ने महिला की इस हालत का फायदा उठाया। ऑक्सीजन लगे होने के कारण पीड़िता शोर नहीं मचा पाई। उसने सुबह पति को लिखकर आपबीती बताई। इसके बाद पति की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि चित्रकूट थाना पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच के बाद मंगलवार रात को आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शैल्बी हॉस्पिटल के आइसीयू में हुई इस घटना को लेकर पूछताछ में महिला मरीज से छेड़छाड़ करने की बात सामने आई , जो बलात्कार की श्रेणी में आती है। लिहाजा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



रात भर रोती रही पीड़िता 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला आईसीयू में भर्ती थी। महिला को ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था, वह बेसुध थी। देर रात को एक स्वास्थ्यकर्मी आया। उसने पहले मरीज को बार-बार पिंच करके देखा कि महिला होश में है या नहीं। फिर अश्लीलता करने लगा। उसकी हरकत के चलते महिला मरीज रात भर रोती रही। सुबह होने पर जब महिला ने रात की घटना के बारे में अस्पताल की नर्स को बताने चाही तो आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया। 

आरोपी ने पीड़िता को धमका कर चुप करा दिया

जानकारी के मुताबिक,  सुबह जब अस्पताल का दूसरा स्टाफ पहुंचा, तो पीड़िता ने महिला नर्स को अपनी आपबीती बताने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे धमका कर चुप करवा दिया। जब पीड़िता का पति पहुंचा, तब उसने उसने पूरा घटनाक्रम लिखकर अपने पति को बताया। तब जाकर मामला सामने आया। 

महिला ने पति को बताई आपबीती
घटना को लेकर महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसके पत्नी की सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद वो शहर के शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने शाम तक महिला का ऑपरेशन करने की बात कही। रात में करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वो अंदर नहीं जा सकते हैं। इसके बाद वह घर चले गए। रात में महिला का ऑपरेशन हो गया। जब सुबह वो फिर से अस्पताल आए, तो महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखकर बताया क्योंकि ऑक्सीजन लगे होने के कारण वो बोल नहीं सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed