फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: congress Mla joharilal meena's son deepak meena arrested in Gangrape case

Rajasthan: कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा का बेटा गिरफ्तार,10वीं की छात्रा से गैंगरेप मामला, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 09 Jan 2023 05:46 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 05:46 PM IST
सार


कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक उर्फ दिलीप मीणा को राजस्थान पुलिस ने गैंगरेप मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मार्च 2022 में 10वीं क्लास की लड़की से गैंग रैप के मामले में कोर्ट के आदेश पर यह गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan: congress Mla joharilal meena's son deepak meena arrested in Gangrape case
गैंगरेप मामले में कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा का बेटा दिलीप गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक उर्फ दिलीप मीणा की गिरफ्तारी हो गई है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने आदेश दे रखा था। बीजेपी का भी भारी दबाव गहलोत सरकार पर था। बिगड़ी कानून व्यवस्था और कांग्रेस विधायक के बेटे पर ही गैंगरेप का आरोप होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से बड़े सवाल खड़े हो रहे थे। दौसा के महुआ इलाके से पुलिस एसएचओ ने दीपक को पकड़ा । सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी लगाई थी। आरोपी दिलीप को पहले पुलिस आरोपी नहीं मान रही थी, लेकिन लेकिन कोर्ट में मुकदमा चला, तो कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


पोक्सो कोर्ट ने भेजा जेल

मंडावर थाने में पॉक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत विधायक पुत्र दीपक मीणा और उसके साथी विवेक शर्मा और नेतराम समलेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की जांच महवा डीएसपी कर रहे थे। पीड़ित लड़की के चाचा ने मंडावर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि विवेक शर्मा नाम के युवक ने पहले उसकी भतीजी के साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर बहला-फुसलाकर उसे मंडावर थाना क्षेत्र के एक होटल में बुलाया । जहां विधायक पुत्र दीपक, नेतराम समलेटी सहित कुल 5 आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मार्च 2022 में दर्ज हुआ था मामला

26 मार्च 2022 को दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके में राजगढ़ - लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा सहित उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों ने 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा का रैणी इलाके से अपहरण कर मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ- मंडावर रोड स्थित समलेटी पैलेस होटल लाकर गैंगरेप किया था। पीड़िता का आरोप था कि आरोपियों ने सबसे पहले उससे 24 फरवरी 2021 को गैंगरेप किया। फिर कई बार दबाव देकर पीड़िता को इसी होटल में लाए और बार-बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार गैंगरेप

विधायक पुत्र सहित तीनों आरोपियों पर पीड़ित लड़की को न्यूड कर वीडियो भी बनाए गए और उन वीडियो को दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार गैंगरेप किया गया । इस केस में आरोपी विवेक शर्मा और एक अन्य आरोपी को पहले ही कोर्ट जेल भेज चुका है।


बीजेपी लगातार गहलोत सरकार पर बना रही थी दबाव

राजस्थान बीजेपी इस मुद्दे को लगातार उठा रही थी और प्रदेश की गहलोत सरकार पर कांग्रेस पार्टी के विधायक के के बेटे को बचाने के आरोप लगाए जा रहे थे। कोर्ट का भी आदेश आरोपी की गिरफ्तारी का था। इसलिए ज्यूडिशियल और पॉलिटिकल प्रेशर दोनों पुलिस पर थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed