फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Cong chief whip calls Union minister Shekhawat fugitive, sharp reaction from BJP

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री को भगोड़ा कहने पर भाजपा का सख्त ऐतराज, कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने की टिप्पणी

Thu, 24 Jun 2021 09:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Jun 2021 09:06 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भगोड़ा कह दिया। इससे भाजपा भड़क गई।
 

विज्ञापन
Rajasthan Cong chief whip calls Union minister Shekhawat fugitive, sharp reaction from BJP
राजस्थान कांग्रेस के मुख्स सचेतक महेश जोशी - फोटो : pti

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्स सचेतक महेश जोशी ने राजस्थान पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी शाखा यानी एसीबी को आवाज का नमूना नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद सिंह शेखावत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने शेखावत को भगोड़ा कह दिया। इस पर भाजपा ने सख्त ऐतराज जताया है। 

विज्ञापन


बता दें, जोशी के खिलाफ फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें जोशी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने तलब किया था, लेकिन उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया था। प से वे भगोड़े हैं। 
विज्ञापन


जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पत्रकारों से चर्चा में जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शेखावत राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो को आवाज का नमूना देने से बच रहे हैं। यदि आडियो टेप मामले में शेखावत बेदाग हैं तो वे बच क्यों रहे हैं? नैतिक रूप से शेखावत भगोड़े हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेखावत को भगोड़ा बताते हुए नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को अपने अग्रज नेताओं की याद आ गई, इसलिए यह नारा लगाया : पूनिया
कांग्रेस के आपत्तिजनक नारे पर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस को अपने अग्रज नेताओं की याद आ गई होगी, इसलिए ऐसे नारे लगाए। पूनिया ने कहा कि जब भी देश में संघर्ष हुआ, तो कांग्रेस के नेताओं ने भगोडे की भूमिका निाई। भाजपा मुख्यालय में पूनिया ने कहा कि आज कांग्रेस के लोगों को शायद अपने पुरखे याद आ गए होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राज्य में राजनीति को निचले स्तर पर ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed