{"_id":"6425b65766a4fbc9e60be25a","slug":"rajasthan-bjp-president-joshi-said-not-to-punish-accused-bomb-blast-case-lobbying-was-done-save-chair-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'बम ब्लास्ट केस के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी बचाने की गई थी मजबूत पैरवी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'बम ब्लास्ट केस के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी बचाने की गई थी मजबूत पैरवी'
Thu, 30 Mar 2023 09:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2023 09:48 PM IST
सार
जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट केस में निचली अदालत से फांसी की सजा पा चुके दोषियों को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। इस मामले को लेकर बीजेपी नेता प्रदेश की गहलोत सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को कहा, बम ब्लास्ट मामले में सरकार की ओर से कमजोर पैरवी की गई। जबकि राजस्थान सरकार को बचाने के लिए जोरदार पैरवी की गई थी। इस मामले में सरकार ने घोर लापरवाही बरती है, साथ ही ये मामला आरोपियों को सजा दिलाने के प्रति सरकार को संदेह के घेरे में भी ला रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि बम ब्लास्ट में राजस्थान के 71 निर्दोष लोगों की जान गई थी। सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे, आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो इस हमले में घायल होने के बाद से दिव्यांग जीवन जी रहे हैं। गुलाबी नगरी जो शांति के लिए जानी जाती है, उसकी शांति और सौहार्द बिगाड़ने का काम जिन्होंने किया है, उनके खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी करे और पीड़ितों को न्याय दिलाए।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा, पिछले चार साल में राजस्थान सरकार ने तुष्टीकरण के चलते कई ऐसे कृत्य किए, जिससे यह साफ हो जाता है कि सरकार धार्मिक आधार पर तुष्टीकरण कर रही है। उदयपुर का कन्हैयालाल हत्यकांड हो या फिर करौली दंगा, सरकार हर बार तुष्टीकरण की नीति को अपनाती हुई नजर आई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं। पिछले चार साल में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से राजस्थान का आम व्यक्ति न्याय के लिए तरस रहा है। अगर, सरकार जयपुर बम ब्लास्ट जैसे जघन्य अपराध के आरोपियों को भी सजा दिलाने में भी गंभीरता नहीं दिखाती तो बाकी का क्या होगा।