फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anti Corruption Bureau Arrested IPS Officer In Jaipur Rajasthan On Corruption Charges, Action Against Seven In Karnataka

भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा: राजस्थान में आईपीएस अफसर गिरफ्तार, कर्नाटक में सात पर गिरी गाज

Tue, 02 Feb 2021 04:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Feb 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Bureau Arrested IPS Officer In Jaipur Rajasthan On Corruption Charges, Action Against Seven In Karnataka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईपीएस अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में भी 30 स्थानों पर सात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनीष अग्रवाल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनीष अग्रवाल को भ्रष्टाचार के एक मामले में अनुसंधान अधिकारी ने भ्रष्टचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ब्यूरो ने पिछले माह दौसा में एक पेट्रोल पंप मालिक नीरज मीणा को गिरफ्तार किया था जिसने दौसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के नाम से राजमार्ग बनाने वाली निर्माण कंपनी से कथित रूप से जबरदस्ती वसूली की थी। ब्यूरो ने मीणा के साथ-साथ दो आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) के अधिकारियो को उसी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी की संलिप्तता की जांच के बाद ब्यूरो ने मंगलवार को अधिकारी को गिरफ्तार किया है। 2010 के आईपीएस अधिकारी वर्तमान में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल में कंमाडेंट के रूप में जयपुर में तैनात हैं।
 

कर्नाटक : सात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई
कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 30 स्थानों पर सात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी कर भारी अचल संपत्ति में निवेश के अलावा अधिक मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया गया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, बंगलूरू, बल्लारी, कोलार, धारवाड़, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा और कलबुर्गी में आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए गए और बाद में पुलिस अधीक्षकों की देखरेख में तलाशी ली गई।

जिन अधिकारियों के घरों पर छापा मारा गया उनमें देवराज कल्लेश, पांडुरंग गराग, जयराज के वी, डॉ. एसएन विजय कुमार, डॉ. श्रीनिवास, चन्नाबसप्पा अवाट और श्रीनिवास शामिल हैं। एसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने कलबुर्गी में फ्लैटों में बेहद निवेश किया था और उसके पास 23 एकड़ जमीन का मालिकाना हक था, जिसे हाल ही में खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed