{"_id":"5955cce74f1c1be1058b4799","slug":"protest-against-gst-in-rajasthan-at-many-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी का काउंटडाउन शुरू, लेकिन प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी का काउंटडाउन शुरू, लेकिन प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
एक देश एक टैक्स और एक मार्केट का सरकार का सपना आज आधी रात के बाद साकार होगा, लेकिन प्रदेशभर में इसका विरोध भी तेज होता जा रहा है। जीएसटी को लेकर केन्द्र व कई राज्यों की सरकारें जितनी उत्सहित हैं, उतना ही खुलकर व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में आज कपड़ा, मंडियों सहित कई क्षेत्रों में कारोबार ठप्प रहेगा। कपड़ा व्यापार राजस्थान में पिछले तीन दिनों से पूर्ण रुप से ठप्प है। वहीं आज से चार दिन तक प्रदेश की 247 से अधिक मंडियों में भी कोई कारोबार नहीं होगा। जीएसटी के विरोध में मंडी व्यपारी भी कारोबार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चार दिन मंडी कारोबार बंद रहनें से पांच हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित होगा। इसके अतिरिक्त आज डूंगरपुर जिले में व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया है। वहीं बीकानेर व अन्य कई जिलों के क्षेत्रों में में व्यपारियों ने बंद बुलाया है।
विज्ञापन