फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pooja won the title in Thailand

थाइलैंड में छाई ये दो साल के बच्चे की मां,शार्प शूटर से बन गई मॉडल

Thu, 28 Sep 2017 08:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
Pooja won the title in Thailand
पुरस्कार के साथ पूजा - फोटो : अमर उजाला
थाइलैंड में आयोजित हुए एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो साल के बच्चे की मां ने धूम मचा कर रख दी। इस देसी गर्ल ने दुनियाभर से आई मॉडल्स को हराते हुए बड़ा खिताब भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर की रहने वाली पूजा चौहान ने अब थाईलैंड में भी विजेता बनकर देश ही नहीं बल्कि अपने शहर अजमेर का नाम रोशन किया है। थाइलैंड में आयोजित हुई ब्लूम फेयर-2017 प्रतियोगिता जीतकर आज पूजा अजमेर लौटीं। 
विज्ञापन


अजमेर निवासी चन्दर सिंह चौहान की बेटी पूजा चौहान ने अब देश में ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर एक और खिताब अपने नाम किया। थाइलैंड के बैंकॉक में आयोजित ब्लूम फेयर-2017 प्रतियोगिता में पूजा को ब्रांड एम्बेसेडर-2017 का खिताब भी दिया गया है। यह प्रतियोगिता 18 से 20 सितम्बर तक आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में विश्व की कई मॉडल्स ने भाग लिया था, जिन्हें पूजा ने शिकस्त देकर विजयश्री प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मॉडलिंग की दुनिया में कई खिताब किए हासिल

Pooja won the title in Thailand
थाइलैंड में खिताब जीतकर आने के बाद पोज देती पूजा - फोटो : Amar Ujala
थाइलैंड से अजमेर लौटने पर पूजा ने बताया कि उसने सोफिया कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया। उन्हें शुरू से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विशेष लगाव था। भवाई नृत्य प्रतियोगिता में पूजा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार जीते। वर्ष 2006 में मिस राजस्थान का खिताब जीता।

उन्होंने बताया कि अप्रेल माह में दिल्ली में हुई मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में मिसेज स्पार्कलिंग दिवा-2017 का पुरस्कार और मई माह में जयपुर में हुई मिसेज इंडिया राजस्थान-2017 में बेस्ट वॉक 2017 का खिताब मिला। चौहान ने बताया कि वर्तमान में वह अपने  पति के साथ गुड़गांव में रह रही है। एनसीसी में रहते हुए बेस्ट शूटर ऑफ राजस्थान का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी है। पूजा के एक 2 साल का बेटा भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed