{"_id":"63bc19cb5943f329c172816f","slug":"political-congress-mla-protest-in-jaipur-for-neem-ka-thana-district-memorandum-to-cm-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Political: नीमकाथाना जिला बनाने की मांग पर जयपुर में शक्ति-प्रदर्शन, विधायक सुरेश मोदी का सीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Political: नीमकाथाना जिला बनाने की मांग पर जयपुर में शक्ति-प्रदर्शन, विधायक सुरेश मोदी का सीएम को ज्ञापन
Mon, 09 Jan 2023 07:12 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:12 PM IST
सार
सीकर जिले के नीमकाथाना को अलग से नया जिला बनाने की मांग पर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में जयपुर में बड़ी पदयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों लोगों ने पैदल मार्च कर सीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग पर जयपुर में शक्ति प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीकर के नीमकाथाना को नया जिला बनाने की मांग को लेकर नीमकाथाना क्षेत्र के हजारों लोगों हुजूम सोमवार को जयपुर की सड़कों पर दिखाई दिया। रैली का एक छोर गवर्नमेंट प्रेस और दूसरा छोर चौमूं हाउस सर्किल तक रहा। नारेबाजी के बीच अनुशासन के साथ रैली निकाली गई। पदयात्रा से पहले शहीद स्मारक पर जनसभा भी की गई। रैली में हिस्सा लेने करीब 10 हजार लोग नीम का थाना से जयपुर में सिविल लाइंस तक पहुंचे। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत से नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग उठाई गई। रैली में जयपुर में रह रहे नीमकाथाना के निवासी भी शामिल रहे। रैली के सिविल लाइंस पहुंचने के बाद विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने सीएम निवास पहुंचा।
सीएम गहलोत ने दिया पॉजिटिव रेस्पॉन्स
सीएम गहलोत ने भी कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में आए 11 सदस्यीय डेलीगेशन को पॉजिटिव रेस्पॉन्स देते हुए ज्ञापन लिया। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सकारात्मक माहौल में मुलाकात की है। नीमकाथाना जिला बनने के सभी नॉर्म्स को पूरा करता है। अगर इसे जिला बनाया जाता है, तो सरकार पर कोई एक्सट्रा फायनेंशियल भार नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा- लोगों का मानना है कि इस बार नीमका थाना जिला नहीं बन सका, तो फिर कभी नहीं बनेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने भी कहा कि नीमकाथाना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई सौगातें दी हैं। यह मांग भी पूरी करें।
डेलिगेशन में ये लोग शामिल रहे
11 सदस्यीय डेलिगेशन में विधायक सुरेश मोदी, पीसीसी कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, रिटायर्ड आईएएस केएल मीणा, नीमकाथाना के पूर्व चेयरमेन त्रिलोक दीवान, उद्योगपति सुंदरमल सैनी, किशोर कुमावत,जिला परिषद प्रतिनिधि राजपाल डोई, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़, सरपंच शीशपाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य भूपेंद्र मावंडा, प्रधान प्रतिनिधि विरेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
2 जनवरी को नीमकाथाना से शुरू हुई थी पदयात्रा
नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग को लेकर 2 जनवरी से नीमकाथाना से पदयात्रा शुरू की गई थी। पदयात्रा का जयपुर के रास्ते में सैकड़ों जगह पर स्वागत हुआ। विधायक सुरेश मोदी भी पदयात्रा में लगातार चले। क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी पदयात्रा में उनके साथ मौजूद रहे।
जिला बनाने के पक्ष में कई विधानसभा क्षेत्र
विधायक सुरेश मोदी ने बताया कि नीमकाथाना की आवाज को बुलंद करने के लिए पड़ोसी विधानसभा के जनप्रतिनिधि भी साथ हैं। उदयपुरवाटी, खेतड़ी, श्रीमाधोपुर विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने नीमकाथाना को जिला बनाने पर अपनी सहमति दी है। साथ ही पदयात्रा के दौरान स्वागत करते हुए उन्होंने अपनी सहमति भी दी है।