{"_id":"595480cf4f1c1b51178b48e3","slug":"police-will-decide-today-about-gangster-anandpal-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के शव को लेकर आज होगा निर्णय, जारी है विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के शव को लेकर आज होगा निर्णय, जारी है विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग के बीच पुलिस-प्रशासन उसके शव के अंतिम संस्कार को लेकर आज निर्णय लेगा।
परिजनों को शव के सबंध में पुलिस की ओर से दिए गए नोटिस की अवधि आज सुबह 11 बजे खत्म हो रही है। इससे पूर्व बुधवार को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में एनकाउंटर जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए। वहीं चुरू के रतनगढ़ में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा।

मोर्चरी
रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में ही बीते चार दिन से गैंगस्टर आनंदपाल का शव रखा हुआ। शव का क्षरण हो रहा है इसलिए बुधवार को पुलिस प्रशासन ने आनंदपाल के परिजनों को शव लेने के लिए नोटिस दिया था।
इस दौरान भी पुलिस के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में उसके परिजन व ग्रामीण गांव के बाहर धरने पर बैठे हुए है। चुरू व नागौर में पुलिस के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। साथ ही राज्य के आला अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए है।