{"_id":"596992334f1c1b937a8b4686","slug":"police-registered-the-case-against-17-thousand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"17 हजार लोगों पर केस दर्ज, गैंगस्टर के गांव में 18 तक कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 हजार लोगों पर केस दर्ज, गैंगस्टर के गांव में 18 तक कर्फ्यू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
आनंदपाल के अंतिम संस्कार में शामिल लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद भी अभी तक उसके गांव में कर्फ्यू लगा हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी प्रकार के उपद्रव को रोकने के लिए कर्फ्यू 18 जुलाई तक जारी रहेगा।
वहीं सांवराद गांव में श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने 11 राजपूत नेताओं सहित 12 हजार से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया हैं। जबकि जीआरपी ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पांच हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जिन राजपूत नेताओं पर केस दर्ज किया गया है उनमें सुखदेव गोगामेड़ी, वकील एपी सिंह, हनुमान खांगटा, महिपाल सिंह, योगेन्द्र कटार, दुर्ग सिंह चौहान, रणजीत मांगला, रणजीत सिंह गेडिया, रणवीर सिंह गुढा और हतेन्द्र सिंह सम्मलित है।

दुबई में बैठी बेटी पर भी मामला दर्ज...
आनंदपाल सिंह।
इसके अतिरिक्त गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी चीनू के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। चीनू फिलहाल दुबई में है। इन सभी पर पुलिसवालों पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, महिला अफसर से छेड़छाड़ जैस गंभीर आरोप है। इन सभी पर 22 धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए है।
गौरतलब है 12 जुलाई को गैंगस्टर आनंदपाल के गांव में श्रद्धांजलि सभा के बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था।
इस दौरान हुई गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों में 20 से अधिक पुलिसकर्मी थे।