फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one more case of triple talaq came out in jodhpur

Triple Talaq: फोन पर नहीं सुना तो अदालत के बाहर दिया तलाक

Tue, 23 May 2017 05:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
one more case of triple talaq came out in jodhpur
तीन तलाक पीड़िता अंजुमन बानो - फोटो : amar ujala
राजस्थान के जोधपुर में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम दम्पती के बीच चल रहे विवाद में शौहर ने बीबी को पहले फोन पर तलाक कहने का प्रयास किया। बीबी ने नहीं सुनी तो अदालत के बाहर ये तीन बार तलाक कहकर चला गया। 
विज्ञापन


जोधपुर पारिवारिक न्यायालय में जोधपुर निवासी अंजुमन बानो और अतीक मोहम्म्द के बीच अनबन के चलते अतीक के खिलाफ घरेलु हिंसा,भरण पोषण व मारपीट का मामला विचाराधीन है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के बाद अतीक ने अंजुमन बानो को तीन बार तलाक कहकर शरीयत के हिसाब से छुटकारा ले लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता अंजुमन बानो ने आरोप लगाया है कि उसके पति मोहम्मद अतीक ने आठ दिन पहले फोन पर तीन बार तलाक कहकर छुटकारा पाने की बात कही। उसने फोन बीच में काट दिया तो वह अब बार—बार उसे किसी न किसी तरह परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक और अंजुमन की शादी छह अक्टूबर 2001 को जोधपुर में हुई थी। निकाह के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए। पीड़िता का आरोप है कि पति इसके बाद उसे परेशान कर रहा था। पिछले साल मार्च में पीड़िता ने भी पारिवारिक न्यायालय में कानूनी तौर पर तलाक के लिए अर्जी पेश की थी। घरेलु हिंसा,भरण पोषण व मारपीट के आरोप का यह मामला अभी विचाराधीन है। अंजमन बानो ने सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री से अपील की है कि तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाई जानी चाहिए। 


गौतलब है कि जोधपुर में तीन तलाक का ये चौथा मामला है। इससे पहले तीन ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं जिनमें शौहर ने तीन बार तलाक कहकर शरीयत के हिसाब से छुटकारा पा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed