{"_id":"59732ddc4f1c1b7b0c8b4ba7","slug":"new-turn-came-in-students-suspicious-death-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में छात्र की मौत मामले में आया नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में छात्र की मौत मामले में आया नया मोड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र वीरेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर जिले के भोपालगढ़ थाना इलाके के रतकुडिय़ां गावं में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मरने वाले छात्र के शव का आज पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है वहीं छात्र के शरीर पर भी चोट के निशान नहीं मिले है। मगर बताया गया है कि दोनों छात्रों के बीच बस में किसी बात को लेकर तीखी नोंक झोंक हुई थी।
छात्र के पिता ने सहपाठी व उसके माता पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब इस मामले की जांच थानाधिकरी किशनलाल की तरफ से की जा रही है। बता दें कि रतकुड़िया निवासी 15 वर्षीय छात्र वीरेंद्र पुत्र प्रेमाराम जाट और रामकिशोर पुत्र रामस्वरूप दोनों गोटन स्थित एक विद्यालय में साथ पढ़ते हैं और दोनों स्कूल आने जाने के लिए बस से ही अपडाउन करते हैं।
कल बस के गांव पहुंचने पर वीरेंद्र जाट अपने साथी रामकिशोर के घर पर शिकायत करने गया था, इनके बीच बस में किसी बात को लेकर तीखी नोंक झोंक हुई थी। मगर उसके बाद वीरेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बस में वीरेंद्र की बहन भी साथ ही आती जाती है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि छात्र के शरीर पर किसी भी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मेडिकल बोर्ड से आज सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया है। छात्र वीरेंद्र के पिता ने सहपाठी व उसके माता पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है जिसके बाद पुलिस अब मामले की सघन जांच में जुट गई है।