फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MP Rajyavardhan Singh Rathore targets Gehlot Government on Lumpy Skin disease

Lumpy Virus: गहलोत पर भड़के राज्यवर्धन, बोले-गायों की सुरक्षा हिंदू धर्म से जुड़ी, इसलिए सरकार असंवेदनशील

Tue, 13 Sep 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Sep 2022 08:29 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत दिल्ली में व्यस्त रहते हैं। वे गोवंश की रक्षा की जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह उनकी इस्लामी सोच को दर्शाता है।

विज्ञापन
MP Rajyavardhan Singh Rathore targets Gehlot Government on Lumpy Skin disease
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में लंपी बीमारी से गोवंश दम तोड़ रही हैं। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार गोवंश के प्रति असंवेदनशील है। इसलिए राजस्थान में लाखों गायों ने दम तोड़ दिया है, फिर भी राजस्थान सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लंपी को लेकर गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दस लाख गाय लंपी से ग्रसित हैं। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमण थम नहीं रहा है।
विज्ञापन


राठौड़ ने आगे कहा कि राज्य सरकार राजस्थान में 'गौवंश' की रक्षा की जिम्मेदारी से भाग रही है। केंद्र ने गाय को लंपी बीमारी से बचाने के लिए टीका बनाया है लेकिन गहलोत सरकार ने कोई नीति भी नहीं बनाई है कि टीकाकरण कैसे किया जाए। उन्होंने आगे गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का उदाहरण दिया, जहां लंपी बीमारी को कंट्रोल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि गहलोत सरकार को गायों की रक्षा की चिंता नहीं है। ऐसा लगता है कि गायों की सुरक्षा हिंदू धर्म से जुड़ी हुई है इसलिए सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ज्यादातर समय दिल्ली में व्यस्त रहते हैं। यही उनकी तुष्टीकरण की राजनीति और इस्लामी सोच को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed