फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Modi Fest: There is no corruption in the country

मोदी फेस्टः पहले था होलसेल में करप्शन, अब नहीं उठा सकता कोई अंगुली - राजनाथ

Fri, 09 Jun 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Modi Fest: There is no corruption in the country
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में शुक्रवार को आयोजित मोदी फेस्ट के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछली कांग्रेस और यूपीए सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पहले देश में होलसेल में करप्शन होता था, लेकिन अब तीन साल में इस सरकार पर कोई अंगुली भी नहीं उठा सकता। सरकार पूरे स्वाभिमान के साथ शासन चला रही है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले देश में छोटे-मोटे करप्शन नहीं होते थे। यहां कई वर्षों तक एक ही पार्टी की सरकार बनी रही और पूरे देश ही नहीं विश्व में करप्शन की गूंज रही। पिछली सरकारों तक लाखों करोड़ के करप्शन के आरोप लगे। इतनी राशि के करप्शन सुने कि सभी चौंक गए। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। अब प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री के ऊपर तीन सालों में भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं। अब तक इस सरकार पर कोई अंगुली तक नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले देश में काले धन की बराबर की अर्थव्यवस्था चल रही थी। लेकिन इस सरकार ने आते ही कालेधन पर प्रहार किया। इसके बाद नोटबंदी का साहसिक व ऐतिहासिक फैसला किया। सरकार ऐसा फैसला लेगी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अब सभी नकदी में लेनदेन नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ताकतवर हो चुकी है। भारत की अर्थ व्यवस्था तेजी से बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्थाओं में से एक है। पहले भारत को गरीब देशों की गिनती में रखा जाता था, लेकिन तीन सालों में तस्वीर बदली है और देश तेजी से विकास कर रहा है। अब देश की गिनती गरीब देशों में नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed