Rajasthan: भाजपा के सीएम फेस को लेकर गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान, बोले-हमारा चेहरा तो हम ही हैं
एक ओर भाजपा ने विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ने का ऐलान कर चुकी है। वहीं अब कटारिया खुद को सीएम फेस बताना राजस्थान भाजपा में बड़ा हलचल मचा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी प्रतिपक्ष का नेता हूं। पार्टी से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर हलचल मची है। सबकी नजर इसपर है कि अगर सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो किसे सत्ता की चाबी मिलेगी। राजस्थान के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष के एक बयान ने भाजपा खेमे में भी हलचल पैदा कर दी है। कटारिया ने खुद को भाजपा का सीएम फेस बताया। उन्होंने कहा कि हमारा चेहरा तो हम ही हैं, हमारा चेहरा कोई खराब थोड़े हैं। मैं खुद भी प्रतिपक्ष का नेता हूं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव और अन्य राजनीतिक मुद्दे पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमान किसके हाथों में होगी, ये तो पता नहीं हैं। लेकिन कई लोगों ने अपना-अपना मुंह धोया होगा। अब किस के माथे पर टोपी बंधती है, ये तो कांग्रेस पार्टी तय करेगी।
वहीं कटारिया ने भाजपा के सीएम चेहरे के सवाल पर खुद की दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी प्रतिपक्ष का नेता हूं। पार्टी से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमने कभी आदमी के हिसाब से नहीं, अपने सिद्धांतों के हिसाब से मुकाबला किया है।
सचिन पायलट की नेताओं से मुलाकात पर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हर आदमी अपनी संभावनाएं देखता है। अपना-अपना एसेसमेंट करता है। उन्होंने कहा कि भले ही सीएम बदल लें पर हमारे लिए कोई मुसीबत नहीं है, जाती हुई सरकार को अब कोई नहीं बचा सकता।