{"_id":"59279f7a4f1c1b6011536b56","slug":"kota-get-the-seventh-place-in-this-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ के मामले में कोटा दुनिया का सातवें नंबर का शहर, जानें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ के मामले में कोटा दुनिया का सातवें नंबर का शहर, जानें..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजुकेशन हब के तौर पर देशभर में पहचान रखने वाले कोटा शहर को अब एक नई पहचान मिल गई है। हाल ही में वर्ल्ड इकॉनोमिक फॉर्म की ओर से दुनिया के सबसे भीड—भाड़ वाले शहरों की सूची जारी की गई है। आश्चर्यजनक रुप से इस सूची में कोटा का भी नाम है। दुनिया के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची में कोटा सातवें स्थान पर है। इस सूची में कोटा के अतिरिक्त भारत का एक ओेर शहर मुम्बइ है जो कि दूसरे स्थान पर है। जबकि दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर बांग्लादेश की राजधानी ढाका है।
विज्ञापन
इस सूची के अनुसार जहां मुम्बई में प्रति वर्ग किमी रहने वाले लोगों की संख्या 31700 है। वहीं कोटा में प्रति वर्ग किमी जनसंख्या घनत्व 12100 है। शहर में लगातार बढ़ता जनसंख्या घनत्व शहरी ढांचागत व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि देशभर से यहां पढ़ने वाले बच्चों के कारण स्थानीय लोगों को काफी रोजगार मिला है। गौरतलब है कि कोटा में स्थित शिक्षण संस्थान देशभर में अपनी पहचान रखते है।
विज्ञापन