फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police says Man battered to death woman critically injured

जयपुर: अवैध संबंध में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, उसके साथ रहने वाली महिला गंभीर रूप से घायल

Wed, 01 Sep 2021 03:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Sep 2021 03:45 AM IST
सार

  • मुहाना थाना के एसएचओ लाखन सिंह ने कहा कि महिला, जो अलग-अलग समय पर तीन अन्य पुरुषों के साथ संबंधों में थी और उनसे उनके बच्चे भी हैं, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई है

विज्ञापन
Jaipur Police says Man battered to death woman critically injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है जबकि उसके साथ रह रही एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


मुहाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चाय की दुकान के पास फुटपाथ पर झारखंड की एक महिला के साथ अवैध संबंध में रह रहे एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।मुहाना थाना के एसएचओ लाखन सिंह ने कहा कि महिला, जो अलग-अलग समय पर तीन अन्य पुरुषों के साथ संबंधों में थी और उनसे उनके बच्चे भी हैं, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन


एसएचओ ने झारखंड की रहने वाली 40 वर्षीय महिला की पहचान बसंती देवी के रूप में करते हुए कहा कि इस मामले में महिला के दो पूर्व प्रेमी मुख्य आरोपी हैं। एसएचओ ने बताया कि झारखंड से बंसती देवी अपने बेटे के साथ जयपुर आकर कन्हैया लाल रैगर के साथ रहने लगी थी। रैगर से उसके तीन बच्चे हैं। उसके बाद वह मुकेश नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ रहने लग गई थी। जिसके साथ वह वर्तमान में रह रही थी, एसएचओ ने कहा कि इस रिश्ते से भी उसके दो बच्चे हैं। एसएचओ ने बताया कि महिला घुमंतु समुदाय की है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ समय से तीसरे व्यक्ति मोहन्या धाकड़ के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि बीती रात मुहाना क्षेत्र में उक्त तीनों शख्स ने एक जगह बैठकर शराब पी। उस दौरान झगड़े में कन्हैया और मुकेश ने कथित रूप से पत्थर से मोहन्या पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कथित रूप से बसंती की भी पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। 


एक मंदिर के पुजारी ने मंगलवार सुबह चाय की दुकान के पास एक पुरुष और महिला को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मोहन्या को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कन्हैया और एक महिला को हिरासत में लिया गया है जबकि मुकेश फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed