फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur police saying that dera chief not supporting in investigation

जेल में बंद डेरा प्रमुख नहीं दे रहा पुलिस के सवालों के जवाब, यह है मामला...

Sat, 18 Nov 2017 10:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
jaipur police saying that dera chief not supporting in investigation
राम रहीम - फोटो : self

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम के खिलाफ जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में भी एक मामला दर्ज है। इसी मामले को लेकर जयपुर से पुलिस की टीम राम रहीम से पूछताछ करने सुनारिया जेल गई थी।

विज्ञापन



पुलिस सूत्रों के अनुसार राम रहीम पुलिस पूछताछ में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। दरअसल राम रहीम पर जयपुर के जगतपुरा निवासी कमलेश ने मार्च 2015 को पुलिस में शिकायत दी कि उसकी पत्नी डेरे में गई थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है।

विज्ञापन

जांच में जुटी है पुलिस

jaipur police saying that dera chief not supporting in investigation
गुरमीत राम रहीम
पीड़ित ने जयपुर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था और पत्नी को बंधक बनाने के आरोप लगाए थे। कोर्ट के आदेश पर सात मई 2015 को मामला दर्ज किया था।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख साध्वी से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा है। वहीं जयपुर पुलिस ने भी यहां की महिला के गायब होने की जांच तेज कर दी है। जयपुर से इंसपेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम इस मामले की जांच कर रही है और राम रहीम से पूछताछ करने सुनारिया जेल पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed