फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Municipal Corporation Greater Mayor Soumya Gurjar removed from post

Somya Gurjar: जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर को पद से हटाया, छह साल नहीं लड़ सकेंगी चुनाव

Tue, 27 Sep 2022 10:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 27 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम ग्रेटर की भाजपा मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर को मेयर पद से हटा दिया गया है। तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर यज्ञमित्र सिंह देव के साथ विवाद के चलते यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Jaipur Municipal Corporation Greater Mayor Soumya Gurjar removed from post
सौम्या गुर्जर - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में नगर निगम ग्रेटर की भाजपा मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर को छह साल के लिए पद से हटा दिया गया है। पूर्व नगर निगम कमिश्नर यज्ञमित्र सिंह देव के साथ विवाद को लेकर उन पर यह कार्रवाई की गई है। अगस्त में संयुक्त सचिव विधिक मुदिता भार्गव ने स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) सचिव जोगाराम को इस मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कथित तौर पर डॉ. सौम्या गुर्जर व तीन पार्षद पारस जैन, अजय सिंह और शंकर शर्मा को दोषी माना गया था। इसी आधार पर स्वायत्त शासन विभाग ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

पहली बार किसी मेयर का निलंबन

पिछले साल जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर और तत्कालीन कमिश्नर यज्ञमित्र देवसिंह के भी बीच कचरा उठाने वाली कंपनी बीवीजी को लेकर विवाद हुआ था। मेयर सौम्या गुर्जर व पार्षदों पर निगम की बैठक में कमिश्नर यज्ञमित्र सिंह को अपशब्द कहने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा। मामले में 6 जून 2021 को राजस्थान सरकार ने जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर, वार्ड 39 पार्षद अजय सिंह चौहान, वार्ड 72 पार्षद पारस जैन और वार्ड 103 पार्षद शंकर शर्मा को निलंबित कर दिया था। राजस्थान में यह पहली बार हुआ था जब किसी मेयर को निलंबित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सौम्या की जगह शील धाभाई को बनाया मेयर

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर को निलंबन कर उनके खिलाफ न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे। फिर भाजपा की ही शील धाभाई को जयपुर नगर निगम ग्रेटर का कार्यवाहक मेयर बनाया गया। निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। एक फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्टे दिया तब सौम्या गुर्जर वापस मेयर की कुर्सी पर बैठी थीं।


देर रात तक लेती रहीं बैठक, सुबह बच्चे को जन्म

फरवरी 2021 में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर उस वक्त भी चर्चा में आई जब ये प्रसव से आठ घंटे पहले तक बैठक ले रही थीं। प्रसव के तीन दिन बाद ही घर पर कार्यालय की फाइल देखने लगीं और दस दिन बाद कार्यालय भी आने लगी थीं। सौम्या गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा भी था कि 'Work is Worship! देर रात तक निगम ऑफिस में मीटिंग ली। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रात्रि 12:30 बजे कुकुन हॉस्पिटल में भर्ती हुई और सुबह 5.14 पर परमपिता परमेश्वर की कृपा से पुत्र को जन्म दिया। मैं और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।'


एथलीट और योगी भी हैं सौम्या 
  • 8 जनवरी 1984 को जन्मी सौम्या गुर्जर की राजनीति के साथ-साथ योग व एथेलेटिक्स में भी अच्छी पकड़ रही है
  • सौम्या गुर्जर राजस्थान के डांग इलाके की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य करती रही हैं
  • सौम्या गुर्जर ने राजस्थान विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में पीएचडी कर रखी है
  • सौम्या गुर्जर जयपुर नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 87 से भाजपा पार्षद हैं
  • महापौर के चुनाव में सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या सिंह को 44 वोटों से हराया था
  • सौम्या गुर्जर राज्य महिला आयोग व करौली जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं
  • सौम्या गुर्जर की शादी राजनेता राजराम गुर्जर से हुई है। राजाराम गुर्जर करौली के सभापति भी रह चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed