{"_id":"63bc4aa21547ca2e1536b428","slug":"jaipur-dairy-increased-the-price-of-all-types-of-saras-milk-two-rupees-liter-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Dairy: सरस दूध के दाम बढ़े, नीली-नारंगी-पीली और हरी थैली दो रुपये लीटर महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Dairy: सरस दूध के दाम बढ़े, नीली-नारंगी-पीली और हरी थैली दो रुपये लीटर महंगी
Mon, 09 Jan 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:41 PM IST
सार
जयपुर डेयरी ने सरस के टोंड दूध (नीली थैली) पर दो रुपये प्रति लीटर रेट बढ़ा दिया है। वहीं, अब बाकी सभी तरह के दूध की थैलियों पर भी प्रति लीटर दो रुपये प्राइस बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सरस दूध के दाम बढ़े
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरस दूध गोल्ड (ऑरेंज थैली), स्टेण्डर्ड (हरी थैली) और डबल टोंड मिल्क (पीली थैली) की भी कीमतों में दो रुपये लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नीली थैली पर बढ़ी हुई रेट सोमवार शाम से लागू हो चुकी है। जबकि बाकी वेरिएंट्स की बढ़ी हुई रेट्स 10 जनवरी की शाम से लागू हो जाएंगी। ये बढ़ी हुई कीमतें जयपुर और दौसा जिलों के लिए ही है।
विज्ञापन
जयपुर डेयरी से जारी आदेशों के मुताबिक, सोमवार शाम से टोंड दूध की एक लीटर की थैली 48 के बजाय 50 रुपये में, जबकि आधा लीटर की थैली 24 की जगह 25 रुपये में मिलेगी। टोंड की बढ़ी हुई रेट सोमवार शाम से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
10 जनवरी से गोल्ड, स्टैंडर्ड और डबल टोंड दूध भी महंगा...
10 जनवरी से सरस का गोल्ड दूध एक लीटर 62 की जगह 64 रुपये, जबकि आधा लीटर दूध 31 की जगह 32 रुपये में मिलेगा। स्टैंडर्ड दूध (हरी थैली) 54 की जगह 56 रुपये लीटर मिलेगी। यह आधा लीटर 27 की जगह 28 रुपये में मिलेगा। वहीं, स्मार्ट (डीटीएम) दूध 40 रुपये लीटर के बजाए 42 रुपये और आधा लीटर 20 की जगह 21 रुपये में मिलेगा। इसी तरह गाय का आधा लीटर दूध का पैक भी अब 25 की जगह 26 रुपये में मिलेगा। बढ़ी हुई दरें 10 जनवरी की शाम से लागू होंगी।
विज्ञापन
बढ़ी हुई कीमत...
- गोल्ड- 62 रुपये - 64 रुपये
- टोंड (नीला)- 48 रुपये - 50 रुपये
- स्मार्ट (पीला)- 40 रुपये - 42 रुपये
- स्टैंडर्ड शक्ति (हरा)- 54 रुपये - 56 रुपये