{"_id":"594a09c34f1c1b89718b48f3","slug":"jail-employee-in-rajasthan-doing-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की 116 जेलों में जेलर व जेलकर्मी आज रहेंगे भूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की 116 जेलों में जेलर व जेलकर्मी आज रहेंगे भूखे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
अलवर में जेलकर्मी।
राजस्थान की जेलों में तैनात पांच हजार जेलकर्मी मंगलवार को भूख हड़ताल पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार जेलकर्मी वेतन विसंगतियां को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मैस बहिष्कार के साथ जेलकर्मी 15 दिन तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। उनका कहना है कि यदि 15 दिन के बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो फिर कार्य बहिष्कर किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश की जेलों में कार्यरत कर्मचारी पिछले कई वर्षों से अपनी वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार को ज्ञापन दे रहें है। साथ ही विभिन्न प्रकार से विरोध दर्ज कराते रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला है। जानकारी के अनुसार जेलकर्मियों की वेतन विसंगतियों की फाइल गृह विभाग की ओर से राज्य के वित्त विभाग को भेजी जा चुकी है। लेकिन लंबे समय से फाइल का निपटारा नहीं हुआ है।
विज्ञापन