{"_id":"59b6933b4f1c1be17f8b5edc","slug":"internet-will-not-run-till-midnight-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर बवाल: आधे शहर में कल आधी रात तक नहीं चलेगा इंटरनेट, कर्फ्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर बवाल: आधे शहर में कल आधी रात तक नहीं चलेगा इंटरनेट, कर्फ्यू जारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में हुए बवाल के बाद प्रशासन की ओर से इंटरनेट बंद रखने की अवधि बढ़ा दी गई है। 14 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं मंगलवार आधी रात तक बंद रहेंगी। वहीं अब कल फिर कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील दी जा सकती है।
संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किए। उसके मुताबिक जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के 14 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर लागू किया अस्थाई प्रतिबंध मंगलवाल रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत 2जी/3जी/4जी डाटा, मोबाईल इंटरनेट, इंटरनेट सर्विसेज, बल्क एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोश्यल मीडिया सर्विसेज थ्रू इंटरनेट सर्विस प्रोवाईडर्स पर मंगलवार रात 11.59 बजे तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
इनमें रामगंज, सुभाष चैक, गलता गेट, माणक चैक, जालुपूरा, कोतवाली, नाहरगढ़, ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर, संजय सर्किल, भट्टा बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्श नगर, एवं लालकोठी पुलिस थाना क्षेत्र शामिल है।

कल भी दी जा सकती है ढील
डेमो इमेज
- फोटो : Vishnu Sharma
इंटरनेट प्रतिबंध के साथ ही मंगलवार को कर्फ्यू भी जारी रहेगा। हांलाकि चार थाना क्षेत्रों में लगाए गए इस कर्फ्यू में कल ढील दी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल ढील की अवधि दो घंटे से बढ़ा दी जा सकती है।
गौरतलब है कि आज कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई थी। इसमें लोग बाजारों में जरूरत का सामान लेने उमड़ पड़े। बाजारों में दो घंटे की ढील के दौरान भीड़ नजर आई।
गौरतलब है कि आज कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई थी। इसमें लोग बाजारों में जरूरत का सामान लेने उमड़ पड़े। बाजारों में दो घंटे की ढील के दौरान भीड़ नजर आई।