{"_id":"5a8440744f1c1b641f8b5a54","slug":"indian-railways-north-western-railway-re-commenced-these-10-trains-cancelled-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो महीने पहले रोक दिया था इन 10 ट्रेनों का संचालन, अब फिर पटरियों पर दौड़ेंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने पहले रोक दिया था इन 10 ट्रेनों का संचालन, अब फिर पटरियों पर दौड़ेंगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
indian railways
रेलवे ने दो महीने पहले 10 ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब ये ट्रेनें फिर से पटरियों पर दौंडेगी।
विज्ञापन
दरअसल, इनका संचालन सुरक्षा के लिहाज से रोका गया था। सर्दी के दौरान कोहरा काफी रहता है और ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का संचालन आज से ही शुरू कर दिया गया है और अब ये ट्रेनें रोजाना अपनी नियमित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।
उत्तर पश्विम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14525 अंबाला-श्रीगंगानगर, 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला,19717 जयपुर-चंडीगढ़, 19718 चंडीगढ़-जयपुर, 12403 इलाहाबाद-जयपुर, 12404 जयपुर-इलाहाबाद, 13007 हावड़ा-श्रीगंगानगर, 13008 श्रीगंगानगर-हावड़ा, 71903 ईदगाह-बांदीकुई, 71904 बांदीकुई-ईदगाह का संचालन अब नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
डेली पैसेंजर्स को मिली बड़ी राहत
डेमो इमेज
इन ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू होने से इन ट्रेनों से अप डाउन करने वाले यात्रियों को काफी बड़ी राहत मिली है। खासतौर पर जयपुर-चंडीगढ़ और जयपुर-इलाहाबाद गाड़ियों के पुन: संचालन होने से दौसा,बांदीकुई और अलवर के यात्रियों को काफी राहत मिली है क्योंकि ये इन गाड़ियों का इस्तेमाल डेली अप डाउन करने वाले यात्री ज्यादा करते हैं।