फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hitech gang: gambling was feeding through app in Churu, 16 arrested, 156 mobiles recovered

हाईटक गिरोह: चुरू में एप के जरिए खिला रहे थे जुआ, 16 गिरफ्तार, 156 मोबाइल बरामद

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
सार

राजस्थान के चुरू में हाईटेक जुआ गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस को 76 लाख रुपये का हिसाब व एप के वॉलेट में 20 लाख रुपये मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Hitech gang: gambling was feeding through app in Churu, 16 arrested, 156 mobiles recovered
gambling

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने सोमवार को चुरू शहर में एक मोबाइल एप पर ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपियों से 156 मोबाइल फोन, पांच पावर बोर्ड और 37 चार्जर जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


चूरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर दो टीमों ने बूटियां निवासी श्रवण कुमार व शीश राम के अलग-अलग मकान पर छापा मारा। गिरोह के रजिस्टरों में लगभग 76 लाख रुपये का हिसाब मिला तथा एप के वॉलेट में भी 20 लाख रुपये मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार के घर में एक कमरे में सात लोग 67 मोबाइल तथा शीश राम के घर में नौ लोग 89 मोबाइल रखकर ऑनलाइन जुआघर चला रहे थे। सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री जब्त की गई। अधिकारी ने कहा कि चुरू के थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर इस प्रकार से जुआ खेलने के लिए मंच प्रदान करने वाली मोबाइल एप के निर्माताओं की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के बयान के अनुसार, ये लोग एप के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन खेले जाने वाले खेलों में समूह बनाकर उसमें शामिल होते हैं, बाहर के एक खिलाड़ी को शामिल कर उससे रूपये लगवाते तथा उसे हरवा कर विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यमों से रकम प्राप्त कर लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed