{"_id":"58e3a8a54f1c1bdc315b4f16","slug":"heavy-rain-in-shekawati-area-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीकर—झुंझूनूं में गर्मी से राहत, तेज बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर—झुंझूनूं में गर्मी से राहत, तेज बारिश के साथ गिरे ओले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
heavy rain
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में भीषण गर्मी से बेहाल आमजन को मंगलवार को राहत मिली। दोपहर तक जहां सड़के सूर्य की तेज किरणों से तप रही थी। वहीं, देर शाम को घनघोर घटाएं आसमान में घिर आई। तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरु हो गई और ओले गिरने लगे।
इससे शेखावाटी में लोगों ने राहत महसूस की। उन्होंने बारिश की बूंदों का आनंद लिया। सीकर जिले के नीमकाथाना व अन्य तहसीलों के अलावा झुंझूनूं जिले में भी देर शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे कुछ जगह बिजली भी गुल हो गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले करीब दो सप्ताह से प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखा दिया था। तेज गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लोगों के जुबान पर यही चर्चा थी कि अभी से गर्मी अपना इतना असर दिखा रही है तो मई—जून में क्या हाल होगा। लेकिन बारिश की बूंदों ने मंगलवार को शेखावाटी में आमजन को राहत दे दी। मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।