फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hearing of one more case related to ram rahim to be proceed on 7 september in jaipur

राम रहीम मामला: गायब हुई 25 वर्षीय महिला अनुयायी मामले में 7 को सुनवाई

Mon, 28 Aug 2017 11:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
hearing of one more case related to ram rahim to be proceed on 7 september in jaipur
पंचकूला हिंसा
साध्वी से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा का फैसला होना वाला है, लेकिन इधर एक और मामला अदालत में है, जिसमें राम रहीम पर 25 वर्षीय महिला अनुयायी को गायब करने के आरोप हैं। ये प्रकरण जयपुर शहर की निचली अदालत में भी चल रहा है।
विज्ञापन


विवाहिता के अपहरण से जुड़े इस मामले में हालांकि पुलिस न्यायालय में एफआर पेश कर चुकी है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से प्रोटेस्ट पिटिशन दायर कर एफआर को चुनौती दे रखी है। जयपुर की एक निचली  अदालत  इस प्रकरण में 7 सितंबर को सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन


प्रकरण से जुड़े अधिवक्ता बाबूलाल बैरवा ने बताया कि गुड्डी देवी अपने पति कमलेश के साथ 24 मार्च 2015 को सिरसा स्थित रामरहीम के डेरे पर गई थी। यहां वह 28 मार्च तक पति के संपर्क में रही। वहीं अगले दिन एक सेवादार ने आकर गुड्डी से कहा कि उसे डेरे के एमडी डीपीएस दत्ता बुला रहे हैं। इसके बाद से गुड्डी देवी लापता हो गई। जब अगले दिन कमलेश ने दूसरे कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि गुड्डर देवी गुरूजी की सेवा में लीन है। वह अपने आप घर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला, जानिए...

hearing of one more case related to ram rahim to be proceed on 7 september in jaipur
ram rahim
प्रकरण को लेकर आठ मई 2015 को रामरहीम और डीपीएस दत्ता के खिलाफ जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। जिस पर जांच करते हुए पुलिस ने मार्च 2016 में एफआर लगा दी।

जानकारी के अनुसार मामले की जांच जवाहर सर्किल थाने के सबइंस्पेक्टर दिनेश कुमार को सौंपी गई थी। इसके बाद मुकदमे की जांच जवाहर सर्किल थाने से ट्रांसफर कर एसीपी मालवीय नगर को सौंपी गई। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि महिला सिरसा, हरियाणा से लापता हुई थी। तब पिछले साल ईलाका गैर मानकर पुलिस ने मुकदमे में एफआर दे दी।

इधर, हाल ही राम रहीम को दुष्कर्म का दोषी करार दिए जाने के बाद जयपुर से जुड़ा ये मामला काफी संवेदनशील हो चुका है। पुलिस के मुताबिक कमलेश कुमार की शिकायत में गुरमीत राम रहीम के अलावा डेरा प्रमुख प्रबंध निदेशक डीपीएस दत्ता और डेरा सच्चा सौदा के सतनाम सिंह के खिलाफ भी गुड्डी को बहला-फुसला कर गायब करने का आरोप था।

कहां गई गुड्डी आज तक नहीं चला पता

hearing of one more case related to ram rahim to be proceed on 7 september in jaipur
राम रहीम - फोटो : SELF
पुलिस के अनुसार जयपुर की मनोहरपुरा कच्ची बस्ती निवासी कमलेश कुमार की ओर से दायर शिकायत पर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। ​यह केस जयपुर की रहने वाली लापता महिला गुड्डी (25) के पति कमलेश कुमार की शिकायत पर कोर्ट इस्तगासे से मई, 2015 को जवाहर सर्किल थाने में दर्ज हुआ था।

परिवादी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि पत्नी गुड्डी के कहने पर गत 24 मार्च 2015 को ट्रेन से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा जाते समय एक सेवादार से मिला था। डेरा में पहुंचने के बाद सेवादार 28 मार्च को उसकी पत्नी को दत्ता के बुलाने की बात कहकर ले गया। तब से उसकी पत्नी का पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed