फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   health minister kalicharan saraf inspected sms stadium before yoga day program

योग दिवस:चिकित्सा मंत्री ने योग करने के साथ लिया तैयारियों का जायजा

Sun, 18 Jun 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
health minister kalicharan saraf inspected sms stadium before yoga day program
रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ
राजस्थान के चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री कालीचरण सराफ ने रविवार सुबह सवाई मानसिंह स्डेडियम पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय योगाभ्यास शिविर में भाग लिया। 
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री सराफ ने 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। योग दिवस के मौके पर लास्तर, ब्लाॅकस्तर, पंचायत समिति से ग्रामपंचायत तक आयोजित होंगे। इस दिन आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 40 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन


जयपुर में 45 हजार लोगों के भाग लेने का अनुमान
सराफ ने बताया कि राज्यस्तरीय योग समारोह में 40 से 45 हजार लोगों की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थायें की जा रही हैं। उन्होंने योगाभ्यास कार्यक्रम में आने वाले आगुंतकों की सुविधा के लिए उनके आने-जाने के लिए वाहन व्यवस्था, पार्किंग, स्टेडियम में प्रवेश, योग मंच व उपमंच, योगाभ्यास का स्थान, पेयजल, माईक, एल.ई.डी. स्क्रीन पर प्रदर्शन, एम्बूलेंस, मेडिकल सुविधा, यातायात इत्यादि विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की एवं सभी माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से मिलेगा प्रवेश
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम में आगंतुकों के प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को सुबह 5 बजे से आगंतुकों को प्रवेश दिया जाएगा। 
कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिए पूर्वी द्वार (टोंक रोड-लाल कोठी), उत्तरी द्वार (भवानी सिंह रोड) एवं दक्षिण द्वार (विधानसभा भवन मार्ग) से प्रवेश की व्यवस्थाएं की गई है। अतिथियों का प्रवेश अमर जवान ज्योति  के समीप पश्चिम प्रवेश द्वार से होगा। उन्होंने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए एस.एम.एस. इन्वेस्टमेंट ग्राउंड (रामबाग सर्किल एवं अम्बेडकर सर्किल) एवं अमरूदों के बाग में व्यवस्था रहेंगी। 

प्रमुख शासन सचिव आयुर्वेद आर. वैंकटेश्वरन ने राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि एसएमएस स्टेडियम के मुख्य मैदान में 10 हजार व्यक्तियों के योगाभ्यास की व्यवस्था की गई है। विशेषाधिकारी आयुर्वेद डाॅ.श्रीराम तिवारी ने बताया कि योग करने वालों की सुविधा के लिए मुख्य मैदान पर 4, आरसीए मैदान पर 3, फुटबॉल मैदान पर 2, हाॅकी मैदान पर 2, एथलेटिक्स मैदान पर 2, हैंडबाॅल मैदान पर एक, खो-खो मैदान पर एक एवं आर्चरी मैदान पर एक-एक एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं।

योग दिवस पर क्या करें और क्या ना करें
राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में पंतजलि योग समिति के प्रांतीय संयोजक कुलभूषण बैराठी मुख्य प्रशिक्षक ने प्रषिक्षण कराया। बैराठी के नेतृत्व में रविवार को प्रातः सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर सैकंड़ों योग प्रदर्शकों ने रिहर्सल की। 


मुख्य प्रशिक्षक बैराठी ने प्रभावी योग करने के लिए योगप्रेमियों से प्रातः खाली पेट,ढीले कपड़े धारण करके आने का आग्रह किया है। योगाचार्यों के सलाहनुसार गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों एवं छोटे बच्चों को योग कार्यक्रम में योग नहीं करने की भी सलाह दी गई है।  
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed